USSD Code क्या है जानिए इनकी पूरी जानकारी

एसएसडी कोड (USSD code) की Full Form है अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (Unstructured Supplementary Service Data), यह एक तरह की मोबाइल सर्विस है जो किसी भी तरह के फोन में चलाई जा सकती है इस सर्विस का इस्तेमाल बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है और इसके लिए आपको कोई शुल्क भी नहीं देना होता है, यह सेवा निशुल्कः है।

USSD CODE क्या होता है।

USSD Code के ज़रिये आप बैंक की लगभग सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।  जैसे अपने बैंक का बैलेंस चेक करना, अपने बैंक अकाउंट से फंड्स ट्रांसफर करना,इत्यादि। USSD सुविधा का उपयोग बैंकिंग के तभी कर पाएंगे  इस्तेमाल होता है।जब आपका फ़ोन नंबर आपके बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर होगा। बैंकिंग सुविधा के लिए (जैसे आपने बैलेंस चेक करना,पैसे ट्रांसफर करना, मिनी स्टेटमेंट चेक करना)* 99# का  इस्तेमाल होता है।

USSD की विशेषताएं और लाभ:

USSD के लिए ज़रुरी नहीं की आपके पास स्मार्टफोन हो, आप किसी भी फ़ोन से इस सुविधा का लाभ ले सकते है। यह सेवा चौबीसों घंटे  काम करती है। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तब भी आप ये सेवा इस्तेमाल कर सकतेहै। यह बहुत ही आसान और सुलभ सेवा है। यह सेवा आप जिस भी भाषा में चाहे इस्तेमाल कर सकते है। इसके द्वारा आप अपने बैंक की ट्रांसक्शन्स बहुत तेज़ी से कर सकते है। इस सुविधा का उपयोग देश के किसी भी शहर से आसानी से कर सकते है।

USSD CODE के ज़रिये हम क्या क्या चेक कर सकते है

हम आपने बैंक के खाते की निम्नलिखित जानकारियां USSD Code के ज़रिये जान सकते है।

  • Account Balance
  • Mini Statement
  • Send Money Using MMID
  • Send Money Using IFSC
  • Show MMID
  • Change MPIN
  • Generate OTP

उपरोक्त options के ज़रिये आप यहाँ लगभग सभी प्रकार की जानकारी ले सकते है जिनकी जरुरत आपको पड़ती है

Leave a Comment

error: