[PDF] Jharkhand Police Previous Year Questions Paper in Hindi with Solutions

आज के इस पोस्ट की मदद से आप Jharkhand Police Previous Year Questions Paper PDF को हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषा में निशुल्क डाउनलोड कर सकते है, और इसके प्रश्नों को हल करके अभ्यास कर सकते है|

झारखण्ड सरकार, लगभग प्रत्येक वर्ष पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन करती है, ऐसे में अगर आप भी झारखण्ड पुलिस के भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते है और झारखण्ड पुलिस बनना चाहते है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इस पोस्ट में हम आपके साथ झारखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा के विगत वर्ष के प्रश्न पत्र को पीडीऍफ़ के रूप में शेयर करेंगे, जिसे आप इस पोस्ट में निचे दिए गए डाउनलोड लिंक की सहायता से निशुल्क डाउनलोड कर सकते है|

Jharkhand Police Previous Year Questions Paper PDF

हाल ही में, झारखण्ड सारकार ने झारखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा में आयोजन करने का ऐलान किया है, इस पद के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकता है| अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करने का सोच रहे है तो आपके लिए Jharkhand Police का ये सभी Previous Year Questions Paper बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है|

विगत वर्ष के प्रश्न पत्र शेयर करने से पहले हम इस परीक्षा के पैटर्न और इसके सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में बात करेंगे, क्योंकि परीक्षा में बैठने से पहले हमे इसके बारे में अच्छे से पता होना ही चाहिए|

परीक्षा पैटर्न के बारे में जानने से पहले इसके कुछ मुख्य जानकारी को टेबल के रूप में देखते है|

Exam Name झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
परीक्षा कराने वाली संस्था झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
पद का नाम झारखंड पुलिस कांस्टेबल
आवेदन का मोड Online
परीक्षा का मोड Offline
Category Previous Paper
Official Website www.jssc.nic.in

Jharkhand Police Exam Pattern

अगर हम झारखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा के पैटर्न या चयन प्रक्रिया के बारे में बात करे तो इसका उम्मीदवार को सिलेक्शन के लिए कुल चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है| झारखण्ड पुलिस में नौकरी पाने के लिए आपको चारो चरणों में सफल होना होगा, जो कुछ इस प्रकार है|

  • लिखित परीक्षा (बहुवैकल्पिक प्रश्न)
  • शारीरिक मापदंड
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

प्रथम चरण: झारखण्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा लिए जाता है, जिसमे सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होते है और OMR शीट के माध्यम से अभ्यर्थी को अपना उत्तर देना होता हो| प्रथम चरण में 2 प्रश्न पत्र की परीक्षा होती है, जिसमे पहले प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन से सवाल पूछे जाते है और दूसरा प्रश्न पत्र में भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाते है| जिसका विवरण निचे टेबल के माध्यम से दिया गया है|

प्रश्न पत्र विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
प्रथम प्रश्न पत्र
सामान्य अध्ययन 40 40 02 घण्टे
झारखंड विशेष 50 50
सामान्य विज्ञान 20 20
सामान्य गणित 10 10
द्वितीय प्रश्न पत्र
हिंदी व्याकरण 40 40 02 घण्टे
अंग्रेजी व्याकरण 20 20
कुल योग 180 180 04 घण्टे

दूसरा चरण: झारखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा के दुसरे चरण में शारीरिक मापदंड का परीक्षा लिया जाता है| जिसमे अभ्यर्थी की लम्बाई और सीने के चौराई मापी जाती है| Gen/OBC/EBC के पुरूषों की लम्बाई 160 CM तथा SC/ST के पुरुषों की लम्बाई 155CM होना आवश्यक है| वहीं महिलाओं की लम्बाई कम से कम 148 CM होना आवश्यक है| Gen/OBC/EBC के पुरुषों की सीने की चौराई कम से कम 80 CM और वहीं SC/ST पुरुषों की सीने की चौराई का कम से कम 75 CM होना आवश्यक है|

तीसरा चरण: झारखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में शारीरक दक्षता की परीक्षा लिया जाता है, जिसमे मूल रूप में अभ्यर्थी को दौराया जाता है| इसमें पुरुषों को 10 किलोमीटर की दौर 60 मिनट में पूरा करना होता है, वहीं महिलाओं को 5 किलोमीटर की दौर 40 मिनट में पूरा करना होता है|

अंतिम चरण: इस चरण में अभ्यर्थी के दस्तावेज का सत्यापन किया जाता है| और अगर दस्तावेज सत्यापन में अभ्यर्थी सफल हो जाता है तो उसे झारखण्ड पुलिस की नौकरी दे दी जाती है|

Jharkhand Police Previous Year Questions Paper PDF

यहाँ हम झारखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा के विगत वर्ष के प्रश्न पत्र की 4 सेट को आपके साथ शेयर करेंगे, जिसे आप आसानी से डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपके साथ Jharkhand Police Previous Year Questions Paper PDF को Hindi भाषा में शेयर किया, उम्मीद है कि इस [पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी| अगर आप झारखण्ड पुलिस के लिए तैयारी कर रहे है तो झारखण्ड का इतिहास PDF आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है|

Leave a Comment

error: